महिला पर्यटक ने मेक्सिको में पवित्र पिरामिड पर चढ़कर किया डांस; स्थानीय लोगों ने जताया विरोध
मेक्सिको में एक महिला पर्यटक का पवित्र पिरामिड पर चढ़कर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाद में महिला को साइट पर मौजूद एक सुरक्षा अधिकारी नीचे उतारता दिख रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों ने इस पिरामिड पर चढ़ने का विरोध जताते हुए महिला पर बोतल से पानी फेंका व उसके बाल खींचे।