महिला पुलिस अधिकारी ने असम में धोखाधड़ी के आरोप में अपने मंगेतर को किया गिरफ्तार
असम की एक महिला पुलिस अधिकारी ने अपने मंगेतर पर धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। खुद को ओएनजीसी का कर्मचारी बताने वाला आरोपी कथित तौर पर कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे मांगता था। दोनों ने पिछले साल अक्टूबर में सगाई की थी और नवंबर-2022 में शादी करने वाले थे।