महिला पुलिसकर्मी पर हमले के केस में मेवाणी को मिली ज़मानत, असम पुलिस ने किया था अरेस्ट
असम की स्थानीय अदालत ने एक महिला पुलिसकर्मी पर कथित हमले के मामले में गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवाणी को ज़मानत दे दी है। मेवाणी के वकील अंगशुमन बोरा के मुताबिक, "कुछ औपचारिकताओं के बाद, मेवाणी 30 अप्रैल को जेल से छूट सकते हैं।" इससे पहले कोर्ट ने मंगलवार को मेवाणी की ज़मानत याचिका खारिज कर दी थी।