महिला फैन ने कोहली की बल्लेबाज़ी के दौरान आरआर की जर्सी के ऊपर पहनी आरसीबी की जर्सी
आईपीएल 2024 में शनिवार को आरआर की एक महिला फैन ने विराट कोहली की बल्लेबाज़ी के दौरान आरआर की जर्सी के ऊपर आरसीबी की जर्सी पहन ली जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कमेंट्री के दौरान कहा, "यह डिवाइडेड लॉयल्टी है।" मैच में कोहली ने आईपीएल 2024 का पहला शतक जड़ा।