महिला बोली- पति 'सापेक्ष नपुंसकता' के कारण नहीं बना पाया शारीरिक संबंध; शादी हुई रद्द
बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक शख्स की 'सापेक्ष नपुंसकता' के कारण उसकी व उसकी पत्नी की 17 दिन तक चली शादी को रद्द किया है। शख्स की पत्नी ने कहा था कि पति की 'सापेक्ष नपुंसकता' के कारण वे दोनों शारीरिक संबंध नहीं बना सके इसलिए वह शादी से बाहर निकल गई। दोनों की शादी 13 मार्च 2023 को हुई थी।