महिला विश्व मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप की पदक विजेता लवलीना को असम सरकार देगी ₹50 लाख

असम सरकार ने बुधवार को महिला विश्व मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वालीं लवलीना बोरगोहेन को ₹50 लाख का इनाम देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "लवलीना ने हमें (असम) गौरवान्वित किया है और उनके योगदान के लिए हम आभारी हैं।" लवलीना के अलावा निखत ज़रीन, नीतू घणघस व स्वीटी बूरा ने पदक जीता है।

Load More