महिला संग भागा शादीशुदा शख्स; उसे महिला को ढूंढने में लगा आधा सरकारी खर्च चुकाना होगा

गुजरात हाईकोर्ट ने पिछले साल 20-वर्षीय महिला संग भागे शादीशुदा शख्स को महिला को ढूंढने में लगे राज्य सरकार के खर्च की आधी राशि चुकाने को कहा है। महिला का पता लगाने और उसे वापस घर लाने में कुल ₹1,17,500 का खर्च आया था। बकौल हाईकोर्ट, "हम उक्त राशि का 50% चुकाने का निर्देश देते हैं जो करीब ₹55,000 होगी।"

Load More