महिला सरकारी अधिकारी ने कर्नाटक में 87 वर्षीय ससुर को छड़ी से पीटा और ज़मीन पर दिया धक्का
कर्नाटक इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की उमाशंकरी नामक अधिकारी को मंगलुरु (कर्नाटक) में 87-वर्षीय ससुर को छड़ी से पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना के वीडियो में महिला अपने ससुर को ज़मीन पर धक्का देते हुए भी दिख रही है। एक डॉक्टर के मुताबिक, घटना में 87-वर्षीय बुज़ुर्ग को सिर में चोट आने के साथ-साथ कई चोटें आई हैं।