महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता दें देशवासी: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, "आज महिलाएं विकास और देश सेवा के हर क्षेत्र में बढ़कर योगदान दे रही हैं।" उन्होंने कहा, "देशवासियों से आग्रह करती हूं...कि वे महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता दें। मैं चाहूंगी कि हमारी बहनें और बेटियां साहस के साथ...हर तरह की चुनौतियों का सामना करें।"