महिला साइकलिस्ट ने 'अनुचित व्यवहार' करने वाले कोच के खिलाफ दर्ज करवाई एफआईआर

शीर्ष भारतीय महिला साइकलिस्ट ने शनिवार को स्लोवेनिया में कैंप के दौरान पूर्व कोच आर.के.शर्मा पर 'अनुचित व्यवहार' करने को लेकर एफआईआर दर्ज करवा दी। इससे पहले भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने कोच का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था। कोच पर महिला साइकलिस्ट के कमरे में जबरदस्ती घुसने और उसे साथ में सोने के लिए कहने का आरोप है।

Load More