महिला से अभद्रता के आरोपी श्रीकांत को पकड़वाने में निलंबित एसएचओ ने निभाई भूमिका: पुलिस

नोएडा (यूपी) के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया है कि महिला से अभद्रता के मामले में निलंबित हुए फेज़-2 थाना के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने ₹25,000 के इनामी आरोपी श्रीकांत त्यागी को पकड़वाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, "उपाध्याय ने त्यागी को पकड़वाने में रात-दिन एक कर दिया। वह यूपी डीजीपी से इनाम के हकदार बन गए हैं।"

Load More