महिला से 'बदसलूकी' को लेकर शख्स को बेंगलुरु में मारे गए लगातार कई थप्पड़, सोते वक्त हुई मौत
बेंगलुरु में एक 33-वर्षीय शख्स की रोडरेज की घटना में पिटाई के कुछ घंटों बाद रविवार देर रात को अपने घर पर सोते वक्त संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बकौल पुलिस, बाइक से कार का रास्ता रोकने और कार सवार महिला से कथित तौर पर बदसलूकी को लेकर महिला के पति ने शख्स को लगातार कई थप्पड़ मारे थे।