महिला सैनिकों को मिलेगी अधिकारियों के बराबर छुट्टियां, रक्षा मंत्री ने प्रस्ताव को दी मंज़ूरी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना में तैनात महिला सैनिकों, नाविकों और वायु योद्धाओं के लिए उनके समकक्ष अधिकारियों के बराबर मातृत्व, शिशु देखभाल और गोद लेने की छुट्टियों के नियमों के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बकौल मंत्रालय, यह नियम सेना में कार्यरत सभी महिलाओं के लिए है चाहे वे किसी भी रैंक की कर्मचारी हों।