महिलाओं के खिलाफ 2023 में अपराध की 28,811 शिकायतें मिलीं: राष्ट्रीय महिला आयोग

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) को 2023 में महिलाओं के खिलाफ अपराध की 28,811 शिकायतें मिलीं। बकौल एनसीडब्ल्यू, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 16,109 जबकि दिल्ली से 2,411 और महाराष्ट्र से 1,343 शिकायतें मिली थीं। एनसीडब्ल्यू को घरेलू हिंसा की 6,274 शिकायतें जबकि दहेज उत्पीड़न की 4,797, छेड़छाड़ की 2,349 और रेप व रेप के प्रयास की 1,537 शिकायतें मिलीं थीं।

Load More