महिलाओं के गैंग ने चेन्नई में चुराई ₹7 लाख की साड़ियां, कार्रवाई के डर से पुलिस को कीं पार्सल
आंध्र प्रदेश की 6-7 महिलाओं के गैंग ने चेन्नई (तमिलनाडु) में एक दुकान से ₹7 लाख की साड़ियां चुरा लीं और कार्रवाई के डर से उन्हें चेन्नई पुलिस को पार्सल कर दिया। एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें महिलाएं दुकान के आसपास घूमती नज़र आ रही हैं। फुटेज में कुछ महिलाएं दुकानदार को उलझातीं व कुछ साड़ियां चुराती दिखीं।