महिलाओं के 'यौन उत्पीड़न' के वीडियो कर्नाटक में हुए सर्कुलेट, स्कैंडल से जुड़ा सांसद का नाम
कर्नाटक में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के सांसद पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़ा सेक्स स्कैंडल सामने आया है जिसको लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एसआईटी के गठन का आदेश दिया है। दरअसल, महिलाओं के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के वीडियो हासन में ऑनलाइन सर्कुलेट हुए थे। बकौल रिपोर्ट्स, प्रज्वल शनिवार को जर्मनी चले गए थे।