महिलाओं के साथ रेप व छेड़छाड़ करने वालों को छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी: सीएम

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घोषणा पत्र में कहा, "बालिकाओं एवं महिलाओं से रेप और छेड़छाड़ के आरोपियों को सरकारी नौकरी से प्रतिबंधित किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनकी अस्मिता बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार ने छात्रों के लिए मुफ्त बस सेवा का भी एलान किया।

Load More