महिलाओं को दिया 'सार्वजनिक स्थान पर चेहरा ढकने' का आदेश वापस ले तालिबान: भारत
अफगानिस्तान में महिलाओं के मानवाधिकारों के हनन पर चिंता जताते हुए भारत समेत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के सदस्यों ने मंगलवार को कहा कि महिलाओं को दिया 'सार्वजनिक स्थान पर चेहरा ढकने' का आदेश तालिबान को वापस लेना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत टी.एस. त्रिमूर्ति ने कहा कि सुरक्षा परिषद ने इस आदेश पर गहरी चिंता जताई।