महिलाओं को नग्न कर घुमाने की घटना अमानवीय; मणिपुर में शांति के लिए पीएम करें हस्तक्षेप: इरोम
मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला ने मणिपुर में महिलाओं को नग्न कर घुमाने की घटना को 'अमानवीय' और 'परेशान करने वाला' बताया है। उन्होंने कहा, "वीडियो देखकर मैं अपने आंसू नहीं रोक पाई, राज्य सरकार विफल हो गई।" उन्होंने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए उनसे मणिपुर में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए हस्तक्षेप करने की अपील की।