महिलाओं को बे-आबरू कर रही है एमपी सरकार: प्रेग्नेंसी टेस्ट को लेकर एनसीडब्ल्यू से कमलनाथ
डिंडौरी (मध्य प्रदेश) में सरकारी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दुल्हनों का प्रेग्नेंसी टेस्ट कराए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्षा रेखा शर्मा को पत्र लिखकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने लिखा, "एमपी सरकार महिलाओं को बे-आबरू कर रही है और यह कृत्य महिलाओं की निजता का हनन है।"