महिलाओं को यूं दिखाना हमारी संस्कृति नहीं, सेंसर ने सही काम नहीं किया: 'पठान' पर ऐक्टर अनंत
दिग्गज ऐक्टर अनंत नाग ने आगामी फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' पर कहा है कि इसमें नग्नता का प्रदर्शन है। उन्होंने कहा, "भारतीय संस्कृति में महिलाओं को इस तरह नहीं दिखाया जाता। अगर सेंसर टीम ने सही काम किया होता तो ऐसा नहीं होता।" बकौल ऐक्टर, ओटीटी पर भी घटिया कंटेंट मौजूद हैं, कोई उन्हें रोकने वाला नहीं है।