महिलाओं को विकलांग बच्चों की देखभाल के लिए छुट्टी ना देना संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन: एससी

सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश की एक महिला सहायक प्रोफेसर की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा है कि महिलाओं को विकलांग बच्चों की देखभाल के लिए छुट्टी नहीं देना संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन है। कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार को निर्देश दिया है कि वह राज्य में महिलाओं के लिए बाल देखभाल अवकाश (सीसीएल) पर पुनर्विचार करे।

Load More