महिलाओं को सी-मेन नहीं कह सकते: जेंडर न्यूट्रल पदनामों की वकालत करते हुए नौसेना प्रमुख
नौसेना प्रमुख ऐडमिरल आर हरि कुमार ने मंगलवार को कहा कि नौसेना में महिलाओं को शामिल किए जाने के मद्देनज़र पदनामों को अधिक जेंडर न्यूट्रल बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय को एक प्रस्ताव सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सी-मेन नहीं कह सकते और 'नौसैनिक क्लास-I' व 'नौसैनिक क्लास-2' जैसे पदनामों को इस्तेमाल किया जा सकता है।