महिलाओं ने 1,250 वर्षों में पहली बार जापान के 'नेकेड मैन' फेस्टिवल में लिया हिस्सा
1,250 साल पुराने इतिहास में पहली बार महिलाओं ने गुरुवार को जापान के एक मंदिर में 'नेकेड मैन' फेस्टिवल में हिस्सा लिया। महिलाओं के सात समूहों ने एक अनुष्ठान में भाग लिया जहां प्रतिभागियों ने खुशी पाने के लिए और 'बुरी आत्माओं' को दूर भगाने के लिए प्रार्थना की। इस आयोजन में भाग लेने वाले पुरुष सिर्फ लंगोट पहनते हैं।