महिलाओं, नौजवानों व पहली बार मतदान करने वालों का शुक्रगुज़ार हूं: ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद सीट से जीत दर्ज करने के बाद कहा है, "हैदराबाद की आवाम का शुक्रगुज़ार हूं...मैं नौजवानों, महिलाओं और खासतौर पर पहली बार मतदान करने वाले लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं।" गौरतलब है, बीजेपी की माधवी लता को 3 लाख से अधिक वोटों से हराकर ओवैसी लगातार पांचवीं बार इस सीट से जीते हैं।