महिलाओं पर हाथ उठाना गैर कानूनी: कांग्रेस वर्कर्स पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर मालीवाल

आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि को लेकर बीजेपी हेडक्वॉर्टर के बाहर प्रदर्शन कर रहीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग दिल्ली के पुरुष पुलिसकर्मी की बदसलूकी पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "जिस तरह यह पुलिसकर्मी महिलाओं पर हाथ उठा रहा है...यह बेहद शर्मनाक और गैर-कानूनी है। इस अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए।"

Load More