महिलाओं से रेप के आरोपियों और मनचलों को सरकारी नौकरी से करेंगे प्रतिबंधित: सीएम गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि महिलाओं से छेड़छाड़, रेप का प्रयास व रेप करने के आरोपियों और मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि राज्य पुलिस द्वारा इन मामलों के आरोपियों का रिकॉर्ड रखा जाएगा और उनके चरित्र प्रमाण पत्र में उनके अपराध का उल्लेख भी किया जाएगा।