महीने में कम-से-कम 12 दिन दफ्तर न आने वाले अपने कर्मचारियों को टीसीएस ने दी चेतावनी
'टीओआई' के अनुसार, टीसीएस महीने में कम-से-कम 12 दिन दफ्तर न आने वाले अपने कर्मचारियों को मेमो भेज रही है। टीसीएस द्वारा भेजे गए मेमो में कहा गया है, "आपको (कर्मचारियों) चेतावनी के साथ निर्देश दिया जाता है कि आप दफ्तर से काम करना शुरू करें।" मेमो के मुताबिक, दफ्तर न आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।