महुआ की लोकसभा से निष्कासन के खिलाफ याचिका पर 11 मार्च को सुनवाई करेगा एससी
सुप्रीम कोर्ट टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा की लोकसभा से निष्कासन के खिलाफ दायर याचिका पर 11 मार्च को सुनवाई करेगा। इससे पहले 3 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने महुआ की याचिका को लेकर लोकसभा सचिवालय से जवाब मांगा था। 'नकद व उपहार' लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में दिसंबर 2023 में महुआ की लोकसभा सदस्यता रद्द हुई थी।