महुआ मोइत्रा के मां काली पर बयान को लेकर उनके खिलाफ एमपी में दर्ज हुई एफआईआर
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के मां काली पर बयान को लेकर उनके खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। वहीं, बीजेपी ने इस बयान पर मोइत्रा के खिलाफ पश्चिम बंगाल में पुलिस के पास कई शिकायतें दर्ज कराई हैं। मोइत्रा ने कहा था, "मेरे लिए मां काली मांस खाने वाली और शराब स्वीकार करने वाली देवी हैं।"