महुआ मोइत्रा को रिश्वत देने के आरोपों का हीरानंदानी ग्रुप ने किया खंडन, जारी किया बयान
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर हीरानंदानी ग्रुप के दर्शन हीरानंदानी से 'नकद और उपहार' लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों का कंपनी ने खंडन किया है। कंपनी ने कहा, "हमने हमेशा कारोबार किया है, राजनीति नहीं।" दरअसल, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का आरोप है कि महुआ ने अदाणी समूह को नुकसान पहुंचाने के मकसद से रिश्वत लेकर सवाल पूछे।