महुआ मोइत्रा ने लोकसभा सदस्यता रद्द होने के 6 महीने बाद जीता चुनाव

टीएमसी उम्मीदवार महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से चुनाव जीत लिया है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार व कृष्णानगर के पूर्व राज परिवार की 'राजमाता' अमृता रॉय को 56,705 मतों से हराया है। गौरतलब है कि 'नकद और उपहार' लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में दिसंबर में महुआ की लोकसभा सदस्यता रद्द हो गई थी।

Load More