महेश बाबू ने शेयर की दिवंगत मां की पुरानी तस्वीर, नम्रता ने भी सास के लिए लिखा नोट
महेश बाबू ने बुधवार को अपनी मां के निधन के बाद इंस्टाग्राम पर उनकी पुरानी तस्वीर शेयर की। वहीं, महेश की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने भी इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "आप हमें बहुत याद आएंगी...आपने जो प्यार मुझे दिया है...वह मैं आपके बेटे और पोता-पोती को भी दूंगी। हम आपको बहुत प्यार करते हैं मम्मी।"