महोत्सव के नाम पर भूखोत्सव क्यों: यूपी में रोते हुए शिकायत करने वाले सिपाही पर अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने फिरोज़ाबाद (उत्तर प्रदेश) में मेस में खराब गुणवत्ता का खाना मिलने की रोते हुए शिकायत करने वाले सिपाही का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "अमृत महोत्सव के छद्म उत्सव के शोर-शराबे में भूख से रोते यूपी के पुलिसवाले की बात सुनने वाला कोई है क्या? महोत्सव के नाम पर भूखोत्सव क्यों?"