'मा' उपनाम वाले शख्स की गिरफ्तारी के बाद $26 बिलियन घटा अलीबाबा का बाज़ार पूंजीकरण
चीन में 'मा' उपनाम वाले एक शख्स की गिरफ्तारी के बाद 3 मई को जैक मा की अलीबाबा के शेयर करीब 10% लुढ़के जिससे इसका बाज़ार पूंजीकरण कुछ समय के लिए करीब $26 बिलियन घटा। शख्स राष्ट्रीय सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी पर रिपोर्ट में सुधार के बाद अलीबाबा के शेयर चढ़े।