मां का सपना था मैं गौरी शिंदे के साथ काम करूं, उनके साथ परिवार जैसा लगता है: जान्हवी
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने कहा है कि उनकी मां व दिवंगत ऐक्ट्रेस श्रीदेवी का सपना था कि वह निर्देशक गौरी शिंदे के साथ काम करें। उन्होंने कहा, "मां...मुझे कई बार कहती थी...यह उनका सपना था। मैं...सचमुच उनके (गौरी) बेहद करीब हूं...उनके साथ परिवार की तरह...घर जैसा महसूस होता है।" श्रीदेवी ने गौरी की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में काम किया था।