मां का स्थान दुनिया में कोई नहीं ले सकता: पीएम मोदी की मां के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक जताते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, "मां का निधन असहनीय और अपूरणीय क्षति होता है, मां का स्थान दुनिया में कोई नहीं ले सकता।" वहीं, उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लिखा, "ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।"