मां की कमी शून्यता लाती है जिसकी भरपाई करना असंभव है: पीएम मोदी की मां के निधन पर राजनाथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 वर्ष की आयु में निधन होने पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताते हुए ट्ववीट किया, "मां का निधन व्यक्ति के जीवन में शून्यता लाता है जिसकी भरपाई करना असंभव है।" वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, "वह धर्मपरायण महिला थीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे।"