मां की तबीयत के चलते 2 महीनों के लिए चेन्नई शिफ्ट होंगे अभिनेता आमिर खान: रिपोर्ट
'इंंडिया टुडे' की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता आमिर खान मां ज़ीनत हुसैन की खराब तबीयत के चलते 2-महीनों के लिए मुंबई से चेन्नई (तमिलनाडु) शिफ्ट होंगे। बकौल रिपोर्ट, आमिर की मां का चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। आमिर अस्पताल के पास ही एक होटल में रुकेंगे ताकि ज़रूरत पड़ने पर वह मां के पास जा सकें।