मां की तेरहवीं के दिन यूपी में बेटे ने की पिता का गला काटकर हत्या
सीतापुर (उत्तर प्रदेश) में एक 45-वर्षीय शख्स द्वारा अपनी मां की तेरहवीं के दिन धारदार हथियार से 65-वर्षीय पिता का गला काटकर उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स हैं कि बेटे से पिता के संबंध अच्छे नहीं थे जिस वजह से बेटे को पैतृक संपत्ति अपनी बहन और बहनोई के नाम किए जाने की आशंका थी।