मां की हत्या करने वाले 24-वर्षीय ऐक्टर ने कनाडाई पीएम को मारने की कथित तौर पर रची थी साज़िश
अभियोजकों के मुताबिक, ब्रिटिश कोलंबिया (कनाडा) में मां की हत्या के लिए दोषी ठहराए गए 24-वर्षीय ऐक्टर रायन ग्रांथम ने कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को मारने की साज़िश रची थी। हत्या के बाद उसने अपनी कार में कथित तौर पर ट्रूडो के आवास से जुड़े निर्देशों वाला नक्शा और हथियार रखे थे। हालांकि, बाद में उसने सरेंडर कर दिया था।