मां के जाने के बाद यह मेरा पहला चुनाव था, माताओं-बहनों ने उनकी कमी खलने नहीं दी: पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में जीत के जश्न के कार्यक्रम में कहा, "मेरी मां के जाने के बाद यह मेरा पहला चुनाव था लेकिन देश की कोटि-कोटि माताओं-बहनों-बेटियों ने मुझे मां की कमी खलने नहीं दी।" उन्होंने कहा, "मैं पूरे देश में जहां-जहां भी गया, माताओं-बहनों-बेटियों ने अभूतपूर्व स्नेह और आशीर्वाद दिया।"

Load More