मां के निधन के बाद गंगा ही मेरी मां है: वाराणसी में नामांकन से पहले पीएम मोदी
लोकसभा चुनाव-2024 के लिए वाराणसी में मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मां के निधन के बाद गंगा (नदी) ही मेरी मां है।" प्रधानमंत्री मोदी ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा की पूजा की है। प्रधानमंत्री के नामांकन के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेता वाराणसी पहुंचे हैं।