मां के साथ फैंटेसी जैसी थी ज़िंदगी, उनके जाने से उबर नहीं पाई हूं: श्रीदेवी पर जान्हवी
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने 'कॉफी विद करण 7' के एक एपिसोड में बताया है कि वह अपनी मां व दिवंगत ऐक्ट्रेस श्रीदेवी के गुज़रने के बाद से एक अलग इंसान बन चुकी हैं। ऐक्ट्रेस ने कहा, "जब मां साथ थीं तब ज़िंदगी एक फैंटेसी जैसी थी।" बकौल जान्हवी, वह अब तक अपनी मां के निधन से उबर नहीं पाई हैं।