मां ना बन पाने पर राजस्थान में महिला ने अस्पताल से चुराया 2 दिन का बच्चा
राजसमंद (राजस्थान) में बुधवार को एक अस्पताल से 2 दिन का बच्चा चोरी हो गया और इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने बताया कि महिला ने अस्पताल की कर्मचारी बनकर बच्चे को चुराया था जिसे करीब 5 घंटे में ढूंढ लिया गया। बकौल पुलिस, मां नहीं बन पाने के चलते आरोपी महिला ने बच्चा चुराया था।