मां ने 13 साल की उम्र में ऐक्टर्स व 21 साल में उनके बेटों के साथ काम किया: जान्हवी
ऐक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी दिवंगत मां व अभिनेत्री श्रीदेवी को लेकर कहा है कि वह 13-साल की उम्र में जिन ऐक्टर्स की हीरोइन थीं फिर 21 वर्ष की उम्र में उनके बेटों की हीरोइन बनीं। जान्हवी ने आगे कहा, "यह गलत है।" बकौल जान्हवी, वह जिन ऐक्टर्स के साथ काम करना चाहती हैं वो उनसे उम्र में बड़े हैं।