मां ने कहा था- 'ऐनिमल' जैसी फिल्में मत किया कर, तुझे मरते हुए नहीं देख सकती: बॉबी देओल
अभिनेता बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में फिल्म 'ऐनिमल' में अपनी मौत के सीन को लेकर अपनी मां के रिऐक्शन्स के बारे में कहा है, "मेरी मां ने कहा था कि तू ऐसी फिल्में मत किया कर, मुझसे देखा नहीं जाता।" बॉबी ने कहा, "मैंने मां से कहा- देखो, मैं आपके सामने खड़ा हूं। मैंने बस एक रोल किया है।”