मां ने मुझसे कहा था कि तुम्हें पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करना है: मनीष कश्यप
यूट्यूबर मनीष कश्यप ने गुरुवार को बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा, "मेरी मां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फैन हैं। मां ने मुझसे कहा था कि तुम्हें पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करना है।" मनीष ने कहा कि जब वह जेल में बंद थे तो बीजेपी के कई नेताओं ने उनकी मां का साथ दिया था।