मां ने मुझे और अक्षय को शादी से पहले 2 साल तक लिव-इन में रहने को कहा था: ट्विंकल खन्ना
ऐक्ट्रेस-लेखिका ट्विंकल खन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उनकी मां डिंपल कपाड़िया ने उन्हें और अक्षय कुमार को 2 साल लिव-इन में रहने को कहा था। ट्विंकल ने कहा, "जब अक्षय ने कहा कि वह मुझसे शादी करना चाहते हैं...तो मां ने कहा था कि 'तुम दोनों 2 साल तक साथ रहो...साथ रह पाए तो शादी कर लेना'।"