मां बाप आपके पैशन के खिलाफ नहीं होते हैं वो बस आपको गरीब नहीं देखना चाहते: ज़ाकिर खान
कॉमेडियन ज़ाकिर खान ने 'द कपिल शर्मा शो' में कहा है, "मुझे लगता है कि मां बाप आपके पैशन के खिलाफ नहीं होते हैं वो बस आपको गरीब नहीं देखना चाहते।" दरअसल कपिल ने ज़ाकिर, अभिषेक उपमन्यु, अनुभव सिंह बस्सी और कुशा कपिला से उनके करियर चुनाव और इसके बारे में माता-पिता से चर्चा करने को लेकर सवाल पूछा था।